उरई। 72वें स्वाधीनता दिवस पर आटा सहित क्षेत्र के ग्रामों में सरकारी, अर्द्ध सरकारी और शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर प्रभातफेरियां निकालकार लोगों में देश प्रेम के जज्बे को जगाया गया।
सबसे अधिक संख्या बीएमटी इंटर कालेज में रही। जहां की छात्र-छात्राओं ने ध्वजा रोहण के बाद पूरी गर्मजोशी के साथ इंटर कालेज के मुख्य द्वारा से प्रभात फरी निकाली जिसमें गाजेबाजे के साथ कतारबद्ध छात्र-छात्राएं हाथों में झंडा लेकर वंदेमातरम और भारत माता की जय के जोशीले नारों के साथ ग्राम के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र पाठक, शिवकुमार दीक्षित, रामगोपाल द्विवेदी, क्रमांक शुक्ला आदि ने शिक्षकों का संबोधित किया। इसी प्रकार टोल प्लाजा पर भी देश के अमर शहीदों को यादकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।






Leave a comment