उरई। समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शुक्रवार को बजरिया में विशाल कैंडिल मार्च निकाला।
इस दौरान यूसुफ अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने देश का मान-सम्मान पूरी दुनियां में बढ़ाया। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये। वे आजतशत्रु नेता थे। जिनकी पार्टी के लोग ही नही भाजपा के बाहर के नेता और कार्यकर्ता भी सराहना करते थे। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से रियाज अंसारी, हाफिज शोएब अंसारी, मुन्ना अंसारी, आलिम अंसारी, आरिफ अंसारी, अनस, राजा, इमरान, सतीश वर्मा, मम्मा, हलीम अंसारी, हासिब अंसारी, तारिक, अब्दुल हक, नासिर, मुस्तकीम, आसिफ, मो. जहांगीर जिया, आमिर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

Leave a comment