उरई। नगर के युवा चित्रकार रोहित विनायक 23 से 28 अगस्त तक बैंकाक में रहेगें जहां थाई एवं भारतीय चित्रकला में रामायण विषय पर ललित कला महाविद्यालय बैंकाक, संस्कृति मंत्रालय थाईलैंड और उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के अयोध्या शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित होने जा रही है।
पूरे देश से इसमें बैंकाक भेजने के लिए 5 चित्रकारों का चयन किया गया है। जिनमें रोहित विनायक का नाम शामिल है। इसलिए उनका यह आमंत्रण पूरे शहर के लिए गर्व का विषय बन गया है। रोहित के प्रशंसकों, मित्रों, जन प्रतिनिधियों और अन्य सभी जानने वालों ने उन्हें इसकी बधाई दी है। इनमें डा. रेनू चंद्रा, अनिल शर्मा, डा. रमेश चंद्रा, चंदन अग्रवाल, डा. अंजना गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, रजनीश सिंह, रोहित त्रिपाठी, रजनी सिंह, आदर्श मिश्रा, मनमोहन, रूपाली श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, कृष्णकांत श्रीवास्तव, विजय गुप्ता आदि शामिल हैं।

Leave a comment