सिरसाकलार –उरई । कच्चे मकान की दीवार भरा भराकर ऊपर गिर जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।

थाना क्षेत्र के बिरहरा गाँव में शनिवार की शाम धनोले की पत्नी चंद्राणी ( 55 वर्ष ) ज्यादा वारीश के कारण घर में पानी भर जाने से कच्चे मकान की बाहरी दीवार से पानी की निकासी कर रही थी । इसी बीच अचानक जर्जर दीवार धसक कर गिर पड़ी जिसके मलबे में दब जाने की वजह से उसने दम तोड़ दिया । खबर पा कर पुलिस ने गाँव पहुँच कर उसका शव कब्जे में ले लिया और सील बंद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Leave a comment