उरई । जनपद के युवा पत्रकार को राष्ट्रीय स्तर के एक महत्वपूर्ण पत्रकार संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है । इलेक्ट्रानिक मीडिया की दुनिया में कुछ ही दिनों में नई धमक कायम करने वाले रामजी व्यास को भारतीय पत्रकार परिषद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जिसे जनपद की पत्रकारिता के लिए गौरव माना जा रहा है । जिले के तमाम पत्रकारों ने इस पर खुशी जताते हुए उनके नेतृत्व में मीडिया हित के लिए जुझारू प्रयास किए जाने की आशा प्रकट की है ।

Leave a comment