कालपी –उरई । रविवार को  अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी  के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  राम कुमार तिवारी तथा पदाधिकारियों का  शपथ ग्रहण समारोह  धूमधाम पूर्वक  संपन्न हुआ । उच्च न्यायालय  इलाहाबाद की  लखनऊ खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश  न्यायमूर्ति  अनिल कुमार श्रीवास्तव  ने पदाधिकारियों को  शपथ ग्रहण कराई । इस अवसर पर कानूनविद , शिक्षाविद तथा बुद्धिजीवियों की बड़ी संख्या में  मौजूदगी रही।

तहसील सभाकक्ष भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनिल कुमार श्रीवास्तव ने  बार और बैंच के बीच सदभावपूर्ण संबंधों पर बल दिया । उन्होने अधिवक्ताओं को हड़ताल जैसी कारवाइयों से दूर रहने की नसीहत दी । उन्होने कहा कि अधिवक्ताओं को असंतोष की स्थिति में उनके पास आना चाहिये । उनकी शिकायतों को सुनने और उनके निराकरण के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं ।

समारोह की अध्यक्षता  जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता ने की । अपर जिला जज सी.पी.सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुलाम मुस्तफा ,सचिव अनिल यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट कालपी दानवीर सिंह , उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला सहित न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

समारोह का संचालन राकेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के द्वारा किया गया। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इस्लाम अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र निषाद, संयुक्त मंत्री मोहम्मद आमीन, कार्यकारिणी सदस्यों मनोज जाटव, रविंद्र श्रीवास्तव, राम कुमार सोनकर, नरेंद्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र कुलश्रेष्ठ ने न्याय व्यवस्था के प्रति निष्ठा और वादकारियों के हित को सर्वोच्च सरंक्षण की शपथ ली ।

समारोह में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करन सिंह राजपूत, रमाकांत द्विवेदी, अपूर्व श्रीवास्तव, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष कमर अहमद, अमर सिंह निषाद, वीरेंद्र सिंह, बृज नारायण तिवारी, संतोष कुमार शुक्ला, रवि तिवारी, सलीम अंसारी , त्रिलोकी नारायण पुरवार, जय किशोर कुलश्रेष्ठ, हरचरण ताहरपुरी एडवोकेट के अलाव नवीन गुप्ता, शिवबालक सिंह यादव, रामप्रकाश पुरवार, भारत सिंह यादव, शैल बिश्नोई, नरेंद्र तिवारी प्रमुख रुप से मौजूद रहे । इससे पहले अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक न्यायाधीश तथा अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया । अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र में माल्यार्पण किया । छात्राओं ने स्वागत गीत गाए।

Leave a comment