
उरई । भाई बहिन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन का पावन पर्व पूरे जनपद में गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया । बहिनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध कर तिलक करके मिष्ठान खिलाया । परम्परानुसार भाइयों ने उनकी रक्षा के संकल्प को दोहराया ।
रक्षा बंधन के त्यौहार के कारण रविवार को मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ती रही । आज दूसरे दिन भी बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सवारियों का तांता लगा रहा । रोडवेज़ द्वारा बसों का अतिरिक्त इंतजाम करने की घोषणा के वाबाजूद सवारियाँ परेशान रहीं । इस गहमागहमी में डग्गामार वाहनों की चांदी हो गई । उन्होने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला ।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता के मद्देनजर रक्षाबंधन पर पुलिस ने इस बार विशेष भूमिका निभाई । महिलाओं का आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस ने सभी नगरों में दिन भर गश्त किया और बेटियों से राखी बँधवा कर उनका आत्म विश्वास बढ़ाया । पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने बंगले पर प्रजापिता बृहमकुमारी आश्रम की बहिनों के साथ साथ बच्चियों से राखी बँधवाई । शहर में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने एंटी रोमियो दस्ता और पुलिस बल के साथ सघन भ्रमण किया ।






Leave a comment