रामपुरा –उरई । बिजली विभाग लापरवाही और भ्रष्टाचार का पर्याय सिद्ध हो रहा है । विभाग की करतूतों से लोग मौत के मुँह में धकेले जा रहे हैं । आए दिन विभागीय अव्यवस्थाओं की वजह से अकाल मौतें हो रहीं हैं लेकिन विभाग के कर्णधारों को इसकी कोई परवाह नहीं है ।
ताजा उदाहरण रामपुरा से भैरव मंदिर तक खींची गई हाइ टेंशन लाइन का है । यह लाइन बड़ी घटिया के पास बहुत नीची है । केवल 4 फूट ऊँचाई होने से लाइन की चपेट में आने का लोगों पर ख़तरा मंडराता रहता है । अब तक 2 नील गाय और 8 गाय इससे उलझ कर दम तोड़ चुकी हैं फिर भी विजली भिभाग के कानों पर जूँ नहीं रही । लगता है विभाग को इंसानी वलि चढ़ने का इंतजार है तभी लाइन ऊँची करने के बारे में सोचा जायेगा ।
शिव पाल सिंह , अवधेश मिश्र , वीरेंद्र पुजारी , बॉबी और गिरीश द्विवेदी ने क्षेत्रीय अवर अभियंता को ज्ञापन दे कर उन पर रहम करके लाइन ऊँची कराने की गुहार लगाई है । देखना है कि इंजीनियर साहब इसके वाबजूद कितने पसीजते हैं ।






Leave a comment