
उरई । श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय रामनगर उरई में श्रावणी पर्व पर संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वैदिक रीति से दशाविधि स्नान, सूर्योपस्थान, पितृतर्पण, देवतर्पण, ऋषितर्पण कराया गया । इसके बाद गणेश पूजन, पंचाग पूजन, कलश स्थापन पूजन , सप्तऋषि पूजन , हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ । संस्कृत दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जगप्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रावणी पूर्णिमा को संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है ।श्रावणी उपाकर्म के दिव्य स्नान से व्यक्ति के बड़े से बड़े पाप नष्ट हो जाते हैं, पंचगव्य प्राशन से मानव शरीर की दैहिक शुद्धि हो जाती है ।
कार्यक्रम में शालिगराम शास्त्री , रामलखन पाठक, लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, प्रदीप माहेश्वरी, संजय मिश्रा, अवनीश चन्द्र द्विवेदी, कपिल दीक्षित, देवीशरण गौतम, देवकीनन्दन बुधौलिया सहित नगर के गणमान्य संस्कृत प्रेमीजन उपस्थित रहे।






Leave a comment