उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्राम न्यामतपुर निवासी हरनाम सिंह पाल (40वर्ष) की गांव में ही मेडिकल स्टोर की दुकान थी। आज सुबह वह दुकान के अंदर फांसी पर लटक गया। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में मेडिकल स्टोर पर पहुंचे लोगों ने जब अंदर देखा तो उसे फांसी पर झूलते देख सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और सील बंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक द्वारा फांसी लगाने का कारण पता नही चला है। उसके परिजन भी इस बारे में कुछ नही बता पा रहे हैं।

Leave a comment