उरई। नशामुक्त एवं मासाहार मुक्त समाज संस्था के तत्वावधान में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डकोर विकास खण्ड के ग्राम ऐर में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वाले के अलावा मूलशरण कुशवाहा बसपा नेता एवं पूर्व जेडीसी बैंक अध्यक्ष, कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज प्रबंधक पं घनाराम महाविद्यालय मिनौरा, श्रीपाल प्रतिनिधि पूर्व ब्लाक प्रमुख डकोर, शैलेन्द्र पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भाजपा/अध्यक्ष डीसीडीएफ, प्रमोद यादव पत्रकार, जगत यादव पत्रकार, हलीम अंसारी, अब्दुल हई अंसारी आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन कैलाश राजपूत बीएसपी नेता ददरी किया। कबड्डी प्रतियोगिता में रैफरी की कमान सनत विश्वकर्मा, लल्लू खा, राम सिंह (लल्ला) ने संभाली जबकि कमेंटेटर की सफल भूमिका गुरूचरन अध्यापक, रामशंकर विश्वकर्मा व अरुण दुवे अध्यापक ने निभाई।
कार्यक्रम संयोजक फौजी जुझार सिंह पूर्व प्रधान ऐर व योगेश (रज्जन महाराज) ने शानदार व्यवस्था की थी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी यूसुफ अंसारी ने कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर यहां हर वर्ष कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया जाता है यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे जहां लोगों को रोमांच के आनंद का मौका मिलता है वहीं भाई-चारा भी बढ़ता है। उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर आगे भी इसी तरह और अच्छा खेलने की प्रेरणा दी और अंत में आयोजकों का आभार प्रकट किया।

Leave a comment