उरई। जिददी प्रेमिका के तेवरों से पुलिस हलकान नजर आई। यह अजीबो-गरीब मामला जालौन कोतवाली में पेश आया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली में तहरीर दी कि वह बालिग हो गई है इसलिए उसके साथ जीने-मरने की कसम खाते रहे प्रेमी से आज ही उसका विवाह कोर्ट में कराया जाये। इतना ही नही प्रेमिका ने पुलिस के सामने यह धमकी दी कि अगर इसमें कोताही की गई तो वह कुछ भी कर सकती है।
युवती की इस अजीबो-गरीब मांग से हतप्रभ पुलिस वाले बला टालने के लिए तरीका तलाशने लगे। इस क्रम में पूरा थाना उसे समझाने में जुट गया। लेकिन युवती थी कि मानने को तैयार नही हुई। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में युवती का ड्रामा जारी था।






Leave a comment