कालपी-उरई। उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि आगामी लोक सभा चुनाव के मददेनजर विधान सभा निर्वाचन नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के पूर्व समस्त बूथ लेविल आफीसर्स व सुपरवाईजर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस क्रम में महेबा ब्लाक और कालपी नगर के सभी पुराने व नये बीएलओ तथा सुपरवाइजरों की बैठक 30 अगस्त को आयोजित की जायेगी। जबकि कदौरा ब्लाक के बीएलओ व सुपरवाइजरों की बैठक 31 अगस्त को तहसील सभाकक्ष में होगी। सभी संबंधितों की उपस्थिति इसमें अनिवार्य रहेगी।

Leave a comment