उरई। टप्पेबाजी की वारदातें करने वालीं लेडी डान अपना नेटवर्क कई जिलों में फैलाये हुए हैं। सोमवार को कालपी में एक गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ बैंक से रुपये निकालकर लौटते समय दो लाख रूपये की टप्पेबाजी करने में पकड़ी गईं तीनों महिलाओं को मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
इसके पहले कालपी पुलिस ने महिला सरगनाओं से गहन पूंछतांछ की। उन्होंने कालपी के पहले कोंच आदि में भी टप्पेबाजी की घटनायें की हैं। उनके कारनामे पेशेवर पुरुष अपराधियों के भी कान काटने वाले हैं। जिन्हें सुनकर पुलिस अधिकारी दंग रह गये। आरोपी महिलाओं में गुडडी पत्नी रतन सिंह, ममता, उत्तरा पुत्री रतन सिंह निवासीगण सड़िया थाना वोडा जिला राजघाट मध्य प्रदेश शामिल हैं। तीनों का चालान आईपीसी की धारा 329 और 411 में करके जेल भेज दिया गया। इन शातिर महिलाओं को लेकर दिन भर कालपी में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

Leave a comment