जालौन-उरई। बहू और बेटे की बेइज्जती से व्यथित पिता एक सप्ताह से घर से गायब है। आहत मां ने आखिर पानी सिर से ऊपर होने पर लिहाज छोड़कर पुलिस के सामने बेटे और बहू के खिलाफ गुहार लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी दीप बाबू (55वर्ष) के लिए उनका कुलदीपक और उसकी बहू ही दुश्मन बन गई। दीप बाबू की पत्नी दुर्गा देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे ने मां-बाप के रिश्ते को तिलांजलि देकर अपनी पत्नी के साथ उनका जीवन नरक बना रखा है। उसका बेटा रंजीत शराब भी पीता है। एक सप्ताह पहले रंजीत ने शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ पिता की मारपीट कर दी। इतना ही नही बहू ने तो उन्हें चप्पलें तक मारीं। इस ग्लानि में वे एक सप्ताह से गायब हैं। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a comment