उरई। स्वच्छता सर्वे के लिए बीडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम के साथ दबंग द्वारा अभद्रता की गई। जिससे विकास खंड के अमले में असंतोष व्याप्त है।
विकास खंड डकोर के अंतर्गत ग्राम धगुवां कला में 25 अगस्त को खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बलवीर सिंह सेंगर और पंचायत सचिव रमेश चंद्र उदैनिया ग्राम प्रधान मुकेश की उपस्थिति में शौचालय के लिए सर्वे कर रहे थे। इस दौरान चार माह पहले ही 6 हजार रुपये की चैक प्राप्त कर चुके सुरेंद्र कुशवाहा ने 20 हजार रुपये की चैक शौचालय बनवाने के लिए देने की मांग करते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसे बताया गया कि शौचालय के लिए केवल 12 हजार रुपये अनुमन्य हैं लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नही हुआ और अधिकारियों से अभद्रता पर आमादा रहा। उसे बमुश्किल बैठक से बाहर निकलवाया जा सका। इसे लेकर ब्लाक के अधिकारियों और कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। डीएम को भी इस घटना के बारे में अवगत कराया जा रहा है।

Leave a comment