उरई। विकास खंड जालौन के शेखपुर बुजुर्ग स्थित कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज में मंगलवार को अचानक एसडीएम के निरीक्षण के लिए पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। इसमें दो टीचर अनुपस्थित पाईं गईं। एसडीएम ने उनके वेतन काटने के आदेश दिये हैं।
शिक्षकों की लेट-लतीफी के कारण स्कूलों और इंटर कालेजों में छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस पर लगाम कसने के लिए जालौन क्षेत्र में एसडीएम भैरपाल सिंह बराबर सक्रिय रहते हैं। आज एसडीएम ने शेखपुर बुजुर्ग में कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित दो शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश उन्होंने प्रधानाचार्य प्रेमनाथ को दिये। उन्होंने प्रधानाचार्य से यह भी कहा कि कालेज की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए और देर से आने वाले शिक्षकों के साथ कोई रियायत नही बरती जानी चाहिए।






Leave a comment