उरई। नेशनल हाइवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत की वजह से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है।
मंगलवार को सुबह लगभग 9 बजे कालपी से लगभग एक किलोमीटर पहले चैरासी गुंबद साजन ढाबा के पास झांसी जिले के समथर थाना अंतर्गत भरथरी निवासी भोपाल सिंह (45वर्ष) अपनी बाइक से किसी काम से कालपी जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कानपुर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे उछलकर दूर जा गिरे। सर में चोट लगने के कारण भोपाल सिंह खून निकलने के बाद अचेत हो गये। उन्हें आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहंचाया जहां से डाक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। उन्हें मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है। उधर हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस सहित भाग निकला था लेकिन वायरलैस हो जाने से उसे भोगनीपुर में पकड़ लिया गया।

Leave a comment