उरई। कदौरा विकास खंड के ग्राम अमीसा में मंगलवार को आयोजित विशाल दंगल में पहलवानों ने रोमांचक कुश्ती लड़ी। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ कुश्ती देखने के दौरान मौजूद रही जिसने पहलवानों के दांवपेंच पर जमकर उनका जोश बढ़ाया।
कार्यक्रम में परशुराम पाल ठेकेदार रसूलपुर, जिला पंचायत सदस्य बाबा बालकदास पाल और बीजापुर के प्रधान आशाराम पाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि पहलवानी ग्रामीण जनजीवन की पुरानी संस्कृति है। पहले गांव-गांव में अखाड़े चलते थे। जिससे युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर शारीरिक तौर पर उन्हें मजबूत बनाने में मदद मिलती थी। कसरत करने से तमाम बीमारियां दूर होती हैं। इसलिए पहलवानी को फिर से बढ़ावा देने की जरूरत है।
दगंल में रैफरी की भूमिका जुगराज तथा बाबूराम ने निभाई। प्रबंधक अलखराम पाल, फूल सिंह प्रधान, हरीओम सेठ, लालता प्रसाद, मनीष पाल, रामप्रकाश, शिवसिंह, किशुन प्रसाद, हरिकेश, रामकिशन सहित कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों और पहलवानों का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान रामकिशुन, हरपाल, खुशाली प्रसाद, सूरज सिंह, उमाशंकर, मनीराम, फूल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, रामबाबू कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, मोहर सिंह, गोपी चरण, फूल सिंह अहिरवार, जगत नारायण, लाखन सिंह, जगभान, अमर सिंह, देशराज, भानुप्रताप, धर्मेंद्र राजपूत, चंद्रपाल यादव, श्याम सुंदर यादव, गुडडू राजपूत, मानवेंद्र सिंह, मदन, मलखान पाल, सुनील सिंह, बब्लू आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment