कुठौंद-उरई। ब्लाक परिसर में स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें प्रधान, ब्लाक के कर्मचारी, शिक्षक, सफाई कर्मचारी और पंचायत मित्र उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने इस दौरान शौचालयों के महत्व के बारे में बताया और जिन लाभार्थियों को चैक मिल चुकी है उनसे जल्द से जल्द शौचालय निर्मित करा लेने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि एसएसजी-18 एप को सभी लोग डाउनलोड कर लें जिसमें प्रदेश और जिले का नाम लिखकर स्वच्छता सर्वेक्षण के सवालों के जबाव फीड करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण फीड में अभी जनपद काफी पिछड़ा हुआ 67वें नंबर पर है। जिसे शीर्ष पर लाने की जरूरत है।






Leave a comment