उरई। बीमारी से तंग युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
बुधवार को एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिण्डारी फाटक के पास एक युवक झांसी से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कंूद पड़ा जिससे उसके चिथड़े-चिथड़े उड़ गये। मृतक की पहचान हो गई है। उसका नाम देवेंद्र कुशवाहा (32वर्ष) निवासी ऊमरी थाना कोंच बताया गया है। परिजनों ने जानकारी दी कि देवेंद्र लंबे समय से बीमारी के कारण भारी तकलीफ भोग रहा था। काफी इलाज के बावजूद उसे राहत नही मिली जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा। इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
जानकारी मिलने पर एट थाने के उपनिरीक्षक शिवकरन सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया और सील बंद कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment