उरई। फर्जी बोर्ड की अंकतालिकायें लगाकर पीएसी की नौकरी हासिल करने वाले को अब जेल जाना पड़ेगा। नदीगांव थाने में पीएसी भर्ती में चयनित एक अभ्यर्थी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार झोकनबाग झांसी निवासी विजय सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह पीएसी भर्ती में चयनित हुआ था। बाद में उसके अभिलेखों के विरुद्ध जालसाजी की शिकायत हुई। इस पर उसकी हाईस्कूल और इंटर की अंकतालिकाओं का सत्यापन कराया गया। जिस बोर्ड की अंकतालिकाएं उसने सलंग्न की थीं उस बोर्ड के फर्जी होने की वजह से दिल्ली में उसके विरुद्ध पहले ही मुकदमा कायम हो चुका है। इसी क्रम में पुलिस भर्ती बोर्ड के लिपिक सुधीर कुमार पाण्डेय ने अभय प्रताप सिंह के खिलाफ 420 का मुकदमा नदीगांव थाने में दर्ज करा दिया है। चूंकि अभय प्रताप सिंह वर्तमान में ताजपुरा थाना नदीगांव में रह रहा था।

Leave a comment