उरई। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिले भर में कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा तीन दिन का कार्य बहिष्कार करके धरना देने का आंदोलन चल रहा है। इस क्रम में गुरुवार को सनातन धर्म इंटर कालेज में भारी हंगामा हुआ।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री कमाल अहमद, उदय प्रकाश शुक्ला, रामबाबू गुप्ता, रामप्रताप सिंह, बृजकिशोर, संजय सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, रविंद्र त्रिपाठी, उमर खान, श्यामबाबू पाण्डेय, श्यामबाबू दुबे आदि शिक्षकों ने कक्षाएं ठप्प करके नारेबाजी करते हुए विद्यालय परिसर में धरना दिया। शिक्षक नेताओं ने घोषणा की अगर पेंशन समाप्ति के अन्याय को सरकार ने वापस न लिया तो उसे इसकी गंभीर कीमत चुकानी पड़ेगी।






Leave a comment