उरई। दमरास स्थित चौ. शंकर सिंह इंटर कालेज में छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 21 अगस्त से 10 दिन का शिविर चलाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई की टीम ने बच्चों की नेत्र ज्योति, वजन, ऊंचाई आदि को परखा। इन मामलों में अधिक कमजोर बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई की टीम के डा. यज्ञदत्त दूरबार, डा. अनीता शर्मा, कृष्णकुमार और संतवीर सिंह ने चौ. शंकर सिंह इंटर कालेज दमरास में बच्चों के सही शारीरिक विकास के लिए विभिन्न पैमानों पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। सरकार द्वारा नई पीढ़ी के सुगठित शारीरिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत सभी शिक्षण संस्थाओं में छात्र/छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर चलाया जाता है। उम्र रहते छात्र/छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी कोई कमी पता चल जाने पर उसका स्थाई निवारण संभव है। इसी दृष्टि से यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें डाक्टरों व उनके सहयोगियों ने काफी मेहनत और लगन का परिचय दिया। अल्प दोष से पीड़ित छात्र/छात्राओं को तत्काल ही निदान दिया गया। गंभीर कमी के शिकार छात्र/छात्राओं को समुचित उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a comment