उरई। सर्प दंश से एक और बालक की अनहोनी मौत की विह्वल करने वाली खबर सामने आई है। घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख की है। जहां चौधरी के 11 वर्षीय पुत्र सनी को रात में छत पर सोते समय किसी जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पता चलने पर परिजन उसे झांड़फूंक के लिए ले गये। इसी नादानी में उसकी जान चली गई। रोते-बिलखते परिजनों ने बाद में उसका शव यमुना में प्रवाहित कर दिया।

Leave a comment