कोंच-उरई । गुरुवार की सुबह कस्बे के पटेल नगर इलाके में अकारण बबाल काट रहे एक युवक की हरकतें जब बर्दाश्त के बाहर हो गईं तो मोहल्ले के लोग घरों से निकल आये और उसे लात घूंसों पर लेते हुये जम कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में युपी 100 तथा कोतवाली पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई थी। युवक को पुलिस थाने ले गई लेकिन बाद में मामला रफा दफा हो गया।

जानकारी के मुताबिक कस्बे के बाजार इलाके के पटेल नगर में गुरुवार की सुबह लगभग साढे नौ बजे एक युवक पहुंचा और रंगबाजी में पूरे मोहल्ले को गालियां देने लगा। थोड़ी देर तो लोगों ने बर्दाश्त किया लेकिन जब पानी सिर के ऊपर जाने लगा तो मोहल्ले के लोग घरों से बाहर आ गये और उसे पकड़ कर तबियत से उसकी पिटाई की। किसी ने यूपी 100 को फोन मिला दिया तो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवक को कोतवाली ले गई। मोहल्ले के लोग भी कोतवाली पहुंच गये और मामले की तहरीर देने को जब हुये तब युवक के परिजन वहां पहुंच गये और क्षमा याचना करने लगे जिस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बबाल काटने बाले युवक का नाम आकाश शिवहरे पुत्र गोविंदविहारी शिवहरे निवासी ग्राम जुगराजपुरा हाल निवासी नया पटेल नगर कोंच बताया गया है।

 

Leave a comment