कोंच=उरई । अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन की बैठक अग्रवाल भवन कोंच में राजेश ऐरन की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी 21 सितंबर को उरई प्रस्तावित परिचय सम्मेलन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन, उप्र अध्यक्ष श्रीमती बबीता अग्रवाल, अशोक कुमार बसोब वाले, पालिकाध्यक्षा प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, मनीष भदौरिया, अनिल अग्रवाल, संजीव कुमार गर्ग, राहुल बाबू अग्रवाल, रामकुमार मोंठ बाले, तनु अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती शिल्पी इकडय़ा, महेश डोली, शीलू अग्रवाल, वैभव गर्ग समेत आधा सैकड़ा अग्र बंधु उपस्थित रहे।

Leave a comment