उरई। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने लाइन में विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया।
नये पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के साथ पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता बनाये रखने के लिए परेड की कवायद को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान पुलिस लाइन की मैस, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, कंट्रोल रूम और डायल-100 कक्ष का निरीक्षण किया। कमियों को लेकर उन्होंने सीओ लाइन और प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने रंगरूटों के प्रशिक्षण की व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने इस बारे में भी कई हिदायतें जारी कीं।

Leave a comment