हमीरपुर। भाजपा नेता राजीव शुक्ला के घर शुक्रवार को एसटीएफ द्वारा की गई छापेमारी से समूचे बुंदेलखंड में राजनैतिक माहौल गर्मा गया है।
सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के घर एसटीएफ की छापेमारी अपने आप में सनसनीखेज है। बताया यह जा रहा है कि किसी वीवीआईपी नेता की हत्या की साजिश के सूत्र जुड़े होने की वजह से यह छापेमारी की गई।
एसटीएफ राजीव शुक्ला के घर हडडी नाम के एक दुर्दांत अपराधी को दबोचने पहुंची थी जिसके बारे में राजीव शुक्ला के घर छुपे होने की सूचना मिली थी। हालांकि घर में छापेमारी के दौरान एसटीएफ को महिलाओं और बच्चों के अलावा कोई नही मिला। लेकिन उनके घर से दो अत्याधुनिक असलहे बरामद किये गये हैं। छानबीन अभी जारी है। हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस बारे में विस्तृत ब्यौरा देने में असर्मथता प्रकट की।

Leave a comment