उरई। शहर को अभी नगर मजिस्ट्रेट पद के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में नगर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त हुईं पूनम निगम को पदोन्नत कर महोबा का अपर जिला मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। उनके स्थान पर यहां उप जिलाधिकारी बरेली सुल्तान अशरफ सिददीकी को नगर मजिस्ट्रेट बनाने का आदेश जारी किया था। लेकिन शासन ने तत्काल प्रभाव से यह आदेश निरस्त करते हुए सिददीकी को उप जिलाधिकारी बरेली के पद पर यथावत बनाये रखने का फैसला लिया है।
उधर झांसी नगर निगम के आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया का अपर आयुक्त झांसी के लिए स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वे नगर आयुक्त का पद पूर्ववत देखते रहें।

Leave a comment