उरई। आटा में चलते ट्रक का अचानक पहिया निकल जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
बस स्टैण्ड के पास से गुजर रहे एक ट्रक का पिछला पहिया निकल गया। इससे ट्रक असंतुलित हो गया। नतीजतन दुर्घटना होते-होते बच गई। ट्रक से निकला पहिया सत्यभान की दुकान के पास जाकर गिरा जहां कई लोग खड़े थे। उनमें भगदड़ मच गई लेकिन किसी को कोई नुकसान नही हुआ।






Leave a comment