उरई। होमगार्ड जवानों ने समय से मानदेय न मिलने के कारण संघर्ष का बिगुल बजाने का फैसला कर लिया है।
होमगार्ड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कोमेश कुमार द्विवेदी ने इसकी रणनीति बनाने के लिए 1 सितंबर को विकास भवन में सभी जवानों की मीटिंग आहूत की है। उन्होंने सभी होमगार्ड साथियों से अपील की कि वे संगठन की ताकत दिखाने के लिए अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित हों।






Leave a comment