उरई। कदौरा में एक घर की दीवार गिरने से दो बच्चियां उसके नीचे दबकर घायल हो गईं।
कदौरा के मोहल्ला गाड़ीखाना में शुक्रवार को नमी के कारण इस्लाम उर्फ भप्पा के घर की दीवार गिर पड़ी। गनीमत यह रही कि उस समय घर के सदस्य दीवार के पास नही थे। लेकिन दो बच्चियां इसके मलवे की चपेट में आ गईं। जिनमें आसमा (10वर्ष), अफसाना (4वर्ष) शामिल हैं। दोनों के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a comment