कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौना राजा में तेतालीस बर्षीय एक युवक ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक अविवाहित था, आत्महत्या का कारण फिलहाल मालूम नहीं हो सका।

जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम ब्यौना राजा निवासी जगनारायण तिवारी (43) पुत्र शिवसहाय ने अपने खेत के पास स्थित जितेन्द्र ठाकुर के खेत में लगे बबेल के पेड़ पर रस्सी का फंदा लटकाया और उसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि मृतक दोपहर दो बजे के आसपास घर से निकला था इसके बाद वह लापता हो गया। उसके भाई उसकी तलाश करते हुये जब खेतों के पास पहुंचे तो उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बताया गया है मृतक पांच भाई अखिलेश, कृष्णमुरारी, जगनारायण, प्रदीप तथा छुन्नू थे जिनमें वह तीसरे नंबर का था। उसके तीन भाइयों की शादी हो चुकी थी जबकि दो कुंवारे थे। मृतक की भी शादी नहीं हुई थी, पिता का देहांत पहले ही हो चुका था और वह मां कमर कुंवर के साथ रह कर खेती बाड़ी का काम देखता था।

 

Leave a comment