उरई। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कालपी में शिक्षा विभाग द्वारा रैली निकालकर लोगों से धन संग्रह किया गया।
आर्य कन्या इंटर कालेज के परिसर से प्रधानाचार्या नुजहत जहां ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जिसमें छात्राओं के साथ शिक्षकाएं भी शामिल रहीं। इस मौके पर नुजहत जहां ने कहा कि केरल में लगातार बरसात तथा बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जाने चली गई हैं। घर तथा मकान क्षतिग्रस्त होकर बर्बाद हो गये हैं। संकट की ऐसी घड़ी में हम सभी लोगों का दायित्व है कि आर्थिक मदद करके पीड़ित केरल वासियों को राहत पहुंचाने का कार्य करें।
रैली में एमएसबी इंटर कालेज, ठक्कर बापा इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की छात्र/छात्राऐं और शिक्षक शामिल थे। रैली मुन्ना फुल पावर चौराहा, डाकघर, टरननगंज, जुलहटी, हरीगंज से होते हुए वापस आर्य कन्या इंटर कालेज में विसर्जित हुई। इस मौके पर रागिनी पुरवार, नलिनी सिंह, ज्योति शुक्ला, रजनी, शारदा, नैन्सी, साधना, अंजला खान, राजकुमार, नरपत सिंह, घनश्याम, कैलाश आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a comment