उरई। राजमार्ग स्थित प्रधान डाकघर परिसर में इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक की उरई शाखा का उदघाटन धूमधाम के साथ किया गया। एमपी वीपी वर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया जबकि अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने की। कालपी के विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा सहित जन प्रतिनिधिगण उप जिलाधिकारी सदर विकाश कश्यप, नोडल अधिकारी और सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी मंचासीन रहे।
डाकविभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैक की स्थापना का उददेश्य सम्मपूर्ण वित्तीय समावेशन करना हैै। इसमें हालांकि सरकारी और निजी क्षेत्र की बैंके योगदान कर रही हैं परंतु बैंक की शाखाएं ग्रामीण अंचलों में कम होने के कारण एक बड़ा तबका आज भी बैंकिंग से वंचित हैं। इसी के मददेनजर भारत सरकार के द्वारा गांव-गांव में बैकिंग सेवा जोड़ने के लिए डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक को शुरू किया गया है। जिसके तहत देश के प्रत्येक डाकघर और पोस्टमैन के माध्यम से सरल और सुगम बैकिंग सेवाएं लोगों के द्वार पर ही उनको उपलब्ध कराई जायेगीं।
सहायक डाक अधीक्षक राजीव तिवारी ने बताया कि इस बैंक के द्वारा आप घर बैठे ही जमा निकासी कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. संतराम निरंजन, इंडिया पोस्ट पेमेंटस पोस्ट बैंक के मैनेजर देवादित्य चक्रवर्ती, अनुपम मिश्रा, धर्मवीर गौतम, रामजन्म राम, रामबालक व्यास पूर्व जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, आदित्य मिश्र, प्रधानाचार्य जगदीश शुक्ल, डा. हरीमोहन पुरवार, उद्योगपति नरेश जायसवाल, राष्ट्रीय स्तर के व्यापारी नेता डा. दिलीप सेठ, संजीव अग्निहोत्री, मुन्ना अग्निहोत्री एडवोकेट, रामजी गुप्ता, रमाकांत द्विवेदी एडवोकेट, जय प्रकाश द्विवेदी, अर्पित पाठक, मिथलेश व्यास, अक्षय शुक्ला, दीपक वर्मा, रमाकांत शुक्ल, नरेश सिंह, अशोक सोनी, मधुकर उपाध्याय, अनुराधा द्विवेदी, रजत गुप्ता, आनंद स्वरूप, शिवकुमार त्रिपाठी, कैलाश बाबू, प्रियंका वर्मा, सगुन, अंकुर पाठक, सतीश प्रजापति, मनीष प्रजापति, लक्ष्मी गुप्ता, संतोष, स्वदेश अग्निहोत्री, पुष्पा सोनी, राजेश वर्मा, मूलचंद्र, मधू, पवन, सुभाष, निखिल तिवारी, सतीश, शिवशंकर, डा. वीपी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन दयानंद वैदिक कालेज उरई के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश पाण्डेय जी ने किया।






Leave a comment