उरई। रविवार को कलैक्ट्रट में जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने लखनऊ से आये एलईडी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी और कुठौंद के खण्ड विकास अधिकारी मौजूद थे।
यह रथ जिले के सभी ब्लाकों के 60 गांवों में पहुंचेगा। इसमें स्वच्छता के बारे में जागरूकता के लिए डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जायेगा। पंचायत सचिवों को इनकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a comment