
माधौगढ-उरई । स्थानीय कोतवाली पहुँचे एसपी ने थाने मे तैनात उप निरीक्षक, स्टाफ का परिचय लिया । थाने मे एक भी केस पैन्डिगं न होने पर कोतवाल की पीठ थप थपाई। पत्रकारो से रूवरू होते हुए कहा कि पुलिस व जनता के वीच मित्रता पूर्ण सम्वन्ध स्थापित किए जा रहे है, जिससे जन मानस का विश्वास पुलिस के ऊपर कायम हो सके। बालू खनन के बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में पहुंचते ही मुझे अवैध खनन की जानकारी हुई है,खनन होने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि उन्होने निर्देश दिये हैं कि थानों में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार किया जाए। वर्दी पहनते समय जो कसम ली थी ,उसी का पालन किया जाए। यदि किसी फरियादी के साथ किसी थाने में दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो सम्बन्धितो पर कड़ी कार्रवाई होगी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी भी उनके साथ रहे ।
पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ रामपुरा थाने का भी निरीक्षण किया .। थाना प्रभारी लखन सिंह यादव , उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह , सलमान अली समेत सभी उप निरीक्षक व सिपाहियों से उन्होने परिचय प्राप्त किया । थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि थाने आने वालों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए , क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए , अवैध शराब एवं खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए ।






Leave a comment