जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के काशीपुरा में लैट्रिन के गडढे को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि पीड़ित पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे और तमंचा लेकर चढ़ाई कर दी।
पीड़ित तेजराम पुत्र गंगा प्रसाद के मुताबिक वह अपने घर के अंदर लैट्रिन का गडढा खुदवा रहा था। तभी भानुप्रताप और हरीमोहन चार अज्ञात साथियों के साथ अपने-अपने हाथों में लाठी-डंडे व तमंचे लेकर आ गये और गडढा बंद करने के लिए धमकाने लगे। उसने जब यह कहा कि वह अपने मकान में गडढा करवा रहा है जिसमें उनका कोई दखल नही होना चाहिए। तो उन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी मारपीट कर डाली।






Leave a comment