उरई। रविवार की रात आटा थाने के अकबरपुर इटौरा में बारिश की नमी के कारण घर गिर जाने से एक वृद्ध मलवे के नीचे दब गया। जिसे गंभीर रूप से घायल हालत में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
अकबरपुर इटौरा में ठकुरी विश्वकर्मा (75वर्ष) का कच्चा घर सोते समय गिर गया। जिससे ठकुरी उसके नीचे दब गये। गांव वालों ने बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a comment