उरई। झांसी में करहई बांध के सभी फाटक जल स्तर ऊपर चढ़ जाने से खोले जाने के बाद कोंच नगर में बाढ़ का संकट गहरा गया है। जिससे लोग बदहवास हैं।
कोंच में मलंगा की बाढ़ के कारण खतरे के हालत बन गये हैं। मालूम रहे कि 2014 में कोंच में बाढ़ की वजह से कई मौते हो गई थीं। करहई बांध के फाटक खोले जाने के बाद नगर के कुछ इलाकों में जल भराव हो गया है जो बढ़ता जा रहा है।
हालांकि प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त करने के लिए कहा है कि नगर में बाढ़ का कोई खतरा नही है। तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि नगर वासियों को बेचैन होने की जरूरत नही है। जल स्तर एक-दो दिन में सामान्य हो जायेगा। लेकिन लोग सहमें हुए हैं। वे प्रशासन द्वारा दिलाये जा रहे भरोसे के बावजूद अपना डर खत्म नही कर पा रहे हैं।
उधर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी वीपी सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, सफाई इंस्पैक्टर अभय सिंह यादव, जाहिद भाई, सभासद सुल्तान ने नगर की चारों सीमाओं का भ्रमण करते हुए लोगों को ढाढंस बंधाया।






Leave a comment