जालौन-उरई। मोहल्ला मुरली मनोहर में ट्रैक्टर से कुचलने के कारण सात वर्षीय बालक की हालत गंभीर हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मुरली मनोहर मोहल्ले में सोमवार को वीरेंद्र कुमार का सात वर्षीय पुत्र सक्षम तालाब के किनारे से निकल रहा था तभी सामने से आ रहे भूरा एस्कोर्ट ट्रैक्टर ने बच्चे को टक्कर मार दी जिससे वह लहू-लुहान होकर मरणासन्न हालत में पहुंच गया। उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी प्रारंभिक चिकित्सा की गई। लेकिन हालत अधिक जटिल होने के कारण बाद में उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इसी बीच वीरेंद्र कुमार पोरवाल की तहरीर पर मोहल्ला खटीकान निवासी ट्रैक्टर चालक सगीर उर्फ बौरा को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे हवालात में बंद कर दिया गया है।

Leave a comment