जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में मलंगा नाला में जल स्तर बढ़ने से प्रलयंकारी रूप धारण कर लिया है। जिससे आधा दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क बाहर से कट गया है। वहीं रविवार को गांव की नाले में बही एक युवती आज तक कोई पता नही चल सका है। जबकि सुबह कानपुर देहात से गोताखोरों को बुलवाया गया था जिन्होंने बिरिया गांव तक खोजबीन की पर नतीजा सिफर रहा।
बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण मलंगा नाला विकराल रूप धारण करता जा रहा है। जिससे सबसे ज्यादा हाहाकार उदोतपुरा में है। उदोतपुरा के अलावा क्यामदी, तमां, हतेरी, कुंदनपुरा सहित आधा दर्जन गांव चारों तरफ पानी से घिर जाने के कारण टापू में तब्दील हो गये हैं।
उधर ग्राम उदोतपुरा के ही जंगबहादुर की पुत्री वेदिका (18वर्ष) कल मलंगा नाले के किनारे खड़े होकर जब तेज जल प्रवाह देख रही थी तभी मिटटी धसक जाने से वह नाले में जा गिरी और बह गयी। जिसका पता लगाने के सारे प्रयास अभी तक नाकाम साबित हुए हैं।






Leave a comment