उरई। एट थाना क्षेत्र के पचोखरा में सेवढ़ी नहर में गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। मृतका के बारे में बताया गया है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी।
सोमवार को सेवढ़ी नहर में वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर पाकर एट पुलिस मौके पर पहुंची। पहले मृतका की पहचान नही हो पाई थी। इसी बीच पता चला कि एट से 85 वर्षीया कटोरी पांचाल पत्नी महादेव पांचाल रक्षाबंधन के दिन से घर से लापता हैं। जिनकी तलाश उनके परिजन कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने कटोरी पांचाल के परिजनों को बुलाया तो उन्होंने शव की पहचान कर ली। परिजनों ने बताया कि वे मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं। इसलिए घर वालें उन पर निगाह रखते थे। लेकिन रक्षाबंधन के दिन अनदेखी के दौरान वे गायब हो गईं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिसल कर नहर में गिर जाने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।






Leave a comment