उरई। आटा थाना क्षेत्र में प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओवर लोड चल रहे सात ट्रकों का चालान कर उन्हें थाने में खड़ा करा दिया गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा में रविवार की रात उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन धनवीर सिंह, खनिज अधिकारी सर्वेश कुमार, सीओ सुबोध गौतम और थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने अचानक चैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान हमीरपुर जिले के चंडौत घाट से ओवर लोड बालू लादकर आ रहे सात ट्रक पकड़ लिए गये। कार्रवाई से यह भी उजागर हो गया कि बरसात को देखते हुए खनन पर लगाई गई रोक पर कोई अमल नही किया जा रहा है। हालांकि ट्रकों के खिलाफ खनिज एक्ट में कोई कार्रवाई नही की गई है।






Leave a comment