कोंच-उरई । सपा के छात्र जागरूकता सप्ताह के दौरान एक छात्र का संबोधन सपाइयों को रास नहीं आया क्योंकि उस छात्र ने अपनी बात को थोड़ा कड़वे अंदाज में रख दिया। ग्राम चमरसेना का निवासी छात्र शिवप्रताप सिंह कक्षा बीएससी प्रथम बर्ष का छात्र है। उसने अपने संबोधन के दौरान बड़ी साफगोई से कहा कि राजनैतिक दल छात्रों को अपनी राजनीति का हिस्सा न बनायें। न तो सपा और न ही भाजपा या बसपा जैसे दलों से मतलब है क्योंकि उनमें से अधिकांश अभी वोटर तक नहीं हैं। छात्र हित में कौन क्या कर रहा है यह जरूर छात्र अपनी पैनी निगाहों से देख रहा है। उसके संबोधन पर छात्र छात्राओं ने जमकर तालियां पीटीं। उसके इस संबोधन पर सपा जिलाध्यक्ष ने ऐतराज जताते हुये कह डाला कि जहां छात्र सपा से लगाव या जुड़ाव न रखते हों उन्हें कार्यक्रम में आने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a comment