जालौन। बुन्देलखंड में जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या किस कारण से की गई। यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका।
जालौन जनपद के कदौरा थानान्तर्गत ग्राम बड़ागांव निवासी 55 वर्षीय रामलाल अपनी 50 वर्षीय पत्नी कुसमा के साथ जानवरों को चराने के लिए खेत पर जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाये उनके बेटे जनक सिह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए उनकी हत्या कर दी। जब यह नजारा ग्रामीणों ने देखा तो वह भयभीत हो गये और वह छिप गये। बताया जा रहा है मृतकों की लाश के बीच 100 मीटर का अंतर है। उन पर कई बार किये गये है। इस निर्मम तरीके से हत्या क्यों की गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a comment