कालपी-उरई । गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर हिन्दी भवन कालपी में 17 सितम्बर दिन रविवार को समय साढ़े छह बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा ने बताया कि इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से कवि लक्ष्मीशंकर वाजपेई दिल्ली, आसिफ शमसी सहारनपुर,,सत्य चन्दन जयपुर, मनोज अबोध दिल्ली, शीतल बाजपेई कानपुर, निधि सिन्हा निदा कालपी आदि देश के जाने-माने कविगण इस कवि सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a comment