कालपी-उरई । कालपी नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मलवा हटाया गया। वही जिलाधिकारी मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने रविवार की दोपहर कालपी पहुंचकर तकी मस्जिद में चादर चढाई व दुर्गा मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।

कालपी का अधूरा पड़ा फोरलेन सडक़ निर्माण को लेकर शनिवार की सुबह 9 से रात्रि 12 बजे तक 15 घन्टे तकी मस्जिद में मलवा हटाने का काम शुरू किया गया तथा रात्रि 11 बजे जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक अरविन्द सिंह ने पहुंचकर इस कार्य में लगे अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम प्रभारी निरीक्षक को सफल आपरेशन के लिए बधाई दी तथा एक घंटे तक तकी मस्जिद के पास चल रहे कार्य को देखते नजर आये। इसके बाद रात्रि एक बजे से झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को आवागवन हेतु खोल दिया गया। वही दूसरे दिन रविवार को सभी सम्बेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं दुर्गा मंदिर की तोड़ी गई चोटी के बाद खुले हुए गर्भ गृह को ढक दिया गया। वही मधु टण्डन महिला महाविद्यालय के सामने बनी मजार को भी विस्थापित किया गया। वही रविवार की दोपहर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक अरविन्द चतुर्वेदी ने मुन्ना फुल पावर चौराहे स्थित तकी मस्जिद पहुंचे तथा मजार में दोनों अधिकारियों ने चादर व फूल मालाओं के आलावा अगरबत्ती लगायी। इसके बाद दोनों अधिकारी दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां दोनों अधिकारियों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना करते हुए प्रणाम किया। इसके अलावा इस पूरी कार्यवाही की पल-पल की जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी लेते रहे।

Leave a comment