आगामी चुनावों को लेकर होने लगी तैयारियां

 

उरई ।आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शनिवार से शुरू हो गया। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, मिटाने व उसे स्थानांतरित करने का काम 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक लोग कर सकेंगे।

तहसीलदार श्रीराम यादव ने कहा कि उरई विधानसभा में कुल 495 बुथो पर बीएलओ बैठे साथ ही उरई तहसील में 344 बूथ है।जहा लोग फॉर्म 6, 7 व 8 को ऑनलाईन/ स्वयं भरकर दे सकते हैं।1 जनवरी 2019 तक 18 साल पूरा करने वाले युवक-युवती भी मतदाता सूची में नाम च?वा कर मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।नया मतदाता सूची 4 जनवरी को जारी किया जायेगा।उन्होंने ने बताया की 1 जनवरी 2019 तक ब? सकते हैं।उन्होंने कहा कि 23 सितम्बर व 7 अक्टूबर 14 अक्टूबर को बीएलओ बूथ पर मौजूद रहेंगे।जो लोग मतदाता सूची में नाम चढ़ाना, मिटाना व स्थानान्तरण करवाना चाहते हैं।वे लोग उस दिन बूथ पर जाकर इसका लाभ ले सकते हैं।इसके अलावे दिव्यांगों की सुविधा के लिए 13 व 14 अक्टूबर को बीएलओ डोर-डोर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का काम करेंगे।तहसील बूथ पर भाग संख्या 328, 329, 330, 331 पर सुलेखा शुक्ला, प्रीती गांगुली, उषा देवी, यशवन्त सिंह,उपस्थित मिले।उन्होंने कहा की पूरे दिन से केवल 1 मतदाता पंहुची जिन्होंने फार्म 6 दिया।उधर बूथ एस आर डिग्री कालेज उरई में बूथ के भाग संख्या 284 अंजू शर्मा, 285 सुनीता वर्मा, 286 ललिता बाथम, 287 जुलेखा ,उपस्थित मिली जहा ,भाग संख्या 286 मेंकेवल 3 आवेदक पहुचे और 287 4 आवेदक पहुचे। उधर जानकारी न होने से कई केंद्रों पर बीएलओ तो पहुंचे लेकिन मतदाता नजर नहीं आए।

Leave a comment